top of page
दिल

दिल

Writer: Archana Anupriya
Archana Anupriya
Dec 2, 2021
1 min read

MY QUOTES..दिल...❤️


सुबह हो या शाम,

हर दफा यही अंजाम हुआ..

जब भी तेरी गली से गुजरे,

दिल मेरा बेलगाम हुआ..

********************

दिल भी बड़ा बेवफा निकला..

रहता है मेरे दिल में,

धड़कता है किसी और के लिए..

**********************

तुम्हें चाहते रहने के जुनून में..

दिल का सुकून खो बैठी हूँ मैं..

***********************

चाहत,मुहब्बत, खूबसूरती, अदा..

कई नाम हैं दिल की गिरफ्तारी के..

***********************

दिल में,शायरी में,लफ्जों में,

तेरी हर याद का हिसाब रखती हूँ..

तुझे तो पता ही नहीं है शायद,

मैं अपनी निगाहों में तेरे ही ख्वाब रखती हूँ..

**********************

शब्दों की आशिकी में चार लाईनें

क्या लिख दीं हमने..

दिल पर वार करने का इल्जाम सा

लग गया है मुझपर..

© अर्चना अनुप्रिया

Recent Posts

See All
My Quotes

मन के राज कभी आँखों से जाने नहीं जाते.. अक्सर चेहरों से इंसान पहचाने नहीं जाते.. ----- इंसान का खुद पर भरोसा हो अगर.. तो,मुकाबला भी खुद...

 
 
 
My Quotes..

दम घुटने लगा है अँधेरे का अकेले में.. नजरें रौशनी में रहना चाहती हैं अब.. ईद का चाँद फलक पर था और मुस्कुराहट लबों पर.. बच्चों की...

 
 
 

Comments


bottom of page